सिसवन में अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, 7 लोग घायल
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में आपसी विवाद और जमीन को लेकर हुई अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में कुल सात लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। सभी मामलों की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में मंटू साह की पत्नी रींकी देवी और लक्ष्मी साह की पत्नी शोभा देवी शामिल हैं। दोनों को परिजनों द्वारा तत्काल सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जाता है कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
वहीं चैनपुर ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आपसी विवाद के दौरान बाप-बेटे के साथ मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना में राम प्रसाद चौहान के पुत्र हीरा चौहान और उनके पुत्र रोहिल चौहान घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में कराया गया। घटना के पीछे आपसी कहासुनी को कारण बताया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव में भी आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में राधेश्याम प्रसाद, बिगन साह और शशि देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को तीनों मामलों की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Siswan news, Saran fight case, Land dispute Bihar, Injured in clash, Police case Saran

