साहिल कुमार सिंह ने CBSE मैट्रिक में 96.2% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान, वैज्ञानिक बनने का सपना
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के ताजपुर गांव निवासी साहिल कुमार सिंह ने CBSE मैट्रिक परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। साहिल, मुन्ना कुमार सिंह के पुत्र हैं और वर्तमान में मणिपाल पब्लिक स्कूल, लखनऊ के छात्र हैं।
साहिल की इस शानदार सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया है। साहिल ने बताया कि उनका सपना भविष्य में एक वैज्ञानिक बनने का है और वे इसके लिए आगे भी पूरी लगन से पढ़ाई जारी रखेंगे।
इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। मुखिया मनीष कुमार सिंह, रणजीत सिंह एवं शिक्षक बी.के. भारतीय ने साहिल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि साहिल की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। साहिल की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
-
Keywords: CBSE Result 2026, Manjhi Student Success, Sahil Kumar Singh, Bihar Topper News, Student Achievement

