अंबेडकर जयंती पर मांझी में बीईओ विभा रानी सम्मानित, शिक्षकों ने दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा मांझी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा रानी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को याद किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने के उनके संदेश को दोहराते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस सम्मान समारोह में संघ के सचिव पंकज प्रकाश सिंह, कन्हैया राम, रविंद्र ठाकुर, संगीता कुमारी, नीतू कुमारी, पूजा कुमारी, नूतन कुमारी, तीजामुद्दीन अंसारी, जहीरूद्दीन अंसारी, अशोक साह, पिंटू बैठा, अनिल प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, अभिनाश सिंह, मुकेश पंडित, अर्जुन राम, हसन असकरी, नीरज सिंह, शशि चौधरी, रामपुकर मांझी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प के साथ किया गया।
Manjhi Education News, Ambedkar Jayanti Saran, Teacher Association Bihar, BEO Vibha Rani, Education Awareness

