हाईस्कूल 2026 में कामरान का कमाल: 90% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान
बहराइच (23 अप्रैल 2026
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 2026 के परिणामों में जनपद बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र कामरान, पुत्र दस्तगीर बेग, ने 600 में से 540 अंक (90%) प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, नवाबगंज (बहराइच) के छात्र कामरान ने न केवल अपने विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल किए, बल्कि गांव और क्षेत्र स्तर पर भी शीर्ष स्थान प्राप्त कर पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है।
कामरान ने हिंदी में 93, अंग्रेजी में 91, गणित में 95, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 83 तथा चित्रकला में 86 अंक प्राप्त कर अधिकांश विषयों में A1 ग्रेड हासिल किया। उनकी इस शानदार सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रमुख रहा। विशेष रूप से चंद्रशेखर तिवारी ने अतिरिक्त समय देकर उन्हें पढ़ाया और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई, जबकि मोहित जायसवाल ने निरंतर मार्गदर्शन देकर उन्हें सही दिशा दिखाई।
कामरान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु विनोद कुमार मिश्रा को भी दिया, जिनकी प्रेरणा और सहयोग ने उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक—अब्दुल हफीज, विश्वकर्मा, राजन पांडे, देवदास त्रिपाठी, पारख नाथ तिवारी, आदित्य सिंह, कृष्ण कुमार, नितिन कुमार एवं संदीप कुमार—ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जे.पी. वर्मा ने कामरान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कामरान ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कामरान की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।
Bahraich News, UP Board Result 2026, High School Topper, Student Success Story, Education News

