बलिया मोड़ स्थित रुद्रा रेस्टोरेंट में भव्य होली मिलन समारोह, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी नगर पंचायत के बलिया मोड़ स्थित रुद्रा रेस्टोरेंट में नगर पंचायत के मुकेश सिंह एवं मांझी भाग एक के पूर्व जिला परिषद सदस्य के सौजन्य से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान भोला व्यास ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बिहार के चर्चित भोजपुरी कलाकार उदय नारायण सिंह ने अपने जोशीले होली गीतों से माहौल में उमंग और उत्साह भर दिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी लोग होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने बताया कि होली भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
इस अवसर पर पत्रकार मनोज सिंह ने भी होली गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। कई डांसरों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में मनीष सिंह, धर्मेन्द्र सिंह समाज, मुकेश सिंह, विनु श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। समारोह में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

