हिंदू महासभा शताब्दी समारोह को लेकर ताजपुर ठाकुरबाड़ी में बैठक, क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन
सारण (बिहार): हिंदू महासभा के शताब्दी समारोह के अवसर पर मांझी प्रखंड के ताजपुर ठाकुरबाड़ी में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन को संगठन के इतिहास, उद्देश्यों और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक के दौरान ताजपुर क्षेत्र के लिए कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को स्थानीय स्तर पर सुदृढ़ किया जा सके।
बैठक में सर्वसम्मति से धनंजय दुबे को अध्यक्ष, रामनारायण सिंह को उपाध्यक्ष, रामकृष्ण सिंह को सचिव, जनार्दन सिंह (प्रोफेसर) को उप सचिव, मुन्ना दुबे को कोषाध्यक्ष तथा चंद्रशेखर राम को उपकोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी से संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और शताब्दी समारोह के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने की अपेक्षा जताई गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदू महासभा की सौ वर्षों की वैचारिक यात्रा, सामाजिक योगदान और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान, जनसंवाद और सामाजिक गतिविधियों को तेज करने पर सहमति बनी।
बैठक में डॉ सीडी सिंह, अरुण सिंह, शिवनाथ प्रसाद, धर्मेंद्र शाह, करण कुमार, हिमांशु शर्मा, पंकज सिंह, मुकेश सिंह, उमेश कुशवाहा, वीरेश मौर्य, राजदीप सिंह, अनीश सिंह, उमेश शर्मा, पवन कुमार सोनी, आदित्य प्रसाद, भीम सिंह, विक्की सावन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
टॉपर बनने के लिए ज्वॉइन करें अपने क्षेत्र के श्रेष्ठ कोचिंग संस्थान को
BKB Classes
Tajpur (saran) 📞call 7717755070
👉कंपीटीशन: बैंकिंग, रेलवे, पुलिस आदि के नए बैच प्रारंभ
👉Mathematics, Science, English, Sanskrit, Hindi, social Science, Reasoning
👉8th, 9th, 10th, 11th, 12 th
👉No admission fee in February
👉Safe under CCTV SURVEILLANCE
👉Biology for Medical/ NEET
👉English for Academic and Competition
👉free tuition fee for meritorious students
########################################

