सारण: 24 घंटे के भीतर लूट कांड का उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार
सारण (बिहार): वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में कोपा थाना क्षेत्र में घटित लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा लूटी गई सामग्री बरामद कर ली है।
दिनांक 22.02.2026 को कोपा थाना को प्राप्त फर्दब्यान में पीड़ित ने बताया कि दो अपराधकर्मियों द्वारा चाकू का भय दिखाकर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। उक्त आवेदन के आधार पर कोपा थाना कांड संख्या 47/26, दिनांक 22.02.2026, धारा 309(4)/111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में कोपा थानाध्यक्ष के साथ एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त ऋतिक ओझा उर्फ ऋतिक बाबा, पिता अशोक ओझा, निवासी चमरहिया, थाना दाउदपुर, जिला सारण को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूटी गई एक मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध दाउदपुर थाना कांड संख्या 185/24 (धारा 134/303(2) बीएनएस), कांड संख्या 244/24 (धारा 30(ए)) तथा कांड संख्या 26/25 (धारा 310(4)/310(5)/3(5) बीएनएस एवं 25(1-ए)/26/35 आर्म्स एक्ट) दर्ज हैं। इस कार्रवाई में कोपा थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

