हसनपुरा में वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, मुन्ना शाही ने किया उद्घाटन
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के सहुलि खेल मैदान में आयोजित वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सीवान और हसनपुरा की टीमों के बीच रोमांचक माहौल में खेला जा रहा है। मैच के उद्घाटन अवसर पर राजद नेता सुभाष कुमार शाही उर्फ मुन्ना शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर औपचारिक रूप से मैच का उद्घाटन किया और दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में मुन्ना शाही ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि यह परिश्रम, संयम और टीम भावना की शिक्षा भी देता है। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वे हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सहुलि खेल मैदान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खेल प्रेमी जुटे रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुन्ना शाही की लोकप्रियता और क्षेत्र में उनके बढ़ते प्रभाव की झलक भी साफ दिखाई दी, जहां समर्थकों और युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

