सारण: खेल अवसंरचना विकास को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने किया फुलवरिया मैदान का निरीक्षण
सारण (बिहार): जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने बुधवार को गड़खा प्रखंड के मौजा फुलवरिया में प्रस्तावित प्रमंडलीय खेल अवसंरचना निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करते हुए खेल परिसर तक पहुँच पथ (एक्सेस रोड) के लिए भूमि चयन कर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने उप समाहर्ता, भूमि सुधार, सदर तथा अंचलाधिकारी, गड़खा को स्पष्ट निर्देश दिया कि खेल परिसर के लिए उचित भूमि चयन कर अधिग्रहण प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। साथ ही कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल छपरा को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे खेल परिसर को जोड़ने हेतु अधिकतम चौड़ाई वाले सड़क निर्माण का प्राक्कलन (Estimate) तैयार करने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय स्तर की खेल अवसंरचना सारण जिले के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर होगी, इसलिए सभी विभाग समन्वय कर कार्यों को तेजी से पूरा करें।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, उप समाहर्ता भूमि सुधार, कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल), प्रखंड विकास पदाधिकारी गड़खा, तथा अंचलाधिकारी गड़खा उपस्थित रहे।
सारण खेल अवसंरचना, गड़खा फुलवरिया मैदान, जिलाधिकारी निरीक्षण, सड़क निर्माण प्राक्कलन, भूमि अधिग्रहण सारण, खेल परिसर निर्माण बिहार
#developmentprojects #siteinspection #DM #Saran #Chapra #SportsInfrastructure #BiharNews #JagatDarshanNews

