मांझी सीएचसी का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, कई विभागों की जांच — अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को केंद्रीय सतर्कता संसदीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में बिहार स्टेट से जुड़े कुल 12 सदस्य शामिल थे। अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों की विस्तृत जांच की और व्यवस्थाओं का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने दो पुरुष एवं दो महिलाओं को चश्मा भी वितरित किया। साथ ही टीवी विभाग (टीबी यूनिट) का निरीक्षण किया गया, जहां टीम व्यवस्था से संतुष्ट नजर आई। केंद्रीय टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार को कुछ अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने निरीक्षण टीम को बताया कि महिला चिकित्सा पदाधिकारी की कमी के कारण मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय दल ने इसके बाद मटियार उप–स्वास्थ्य केंद्र और सिताबदियारा उप–स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। टीम ने डॉ. रोहित कुमार के कार्यों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।
छपरा के सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने टीम को विस्तृत जानकारी प्रदान की। मौके पर अभिषेक तिवारी, सुती शर्मा, डॉ. राज कुमार आर्या सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
मांझी सीएचसी निरीक्षण, केंद्रीय टीम जांच, स्वास्थ्य केंद्र सारण, महिला चिकित्सक कमी, टीबी विभाग निरीक्षण, सिविल सर्जन सारण, स्वास्थ्य व्यवस्था जांच
#ManjhiCHC #HealthInspection #SaranNews #CentralTeam #BiharHealth #CHCManjhi #JagatDarshanNews


