अनोखे अंदाज में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत उपाध्याय ने मनाया जन्मदिन
सिवान (बिहार): किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत उपाध्याय ने अपने जन्मदिन को एक अनोखे अंदाज में मनाकर समाज में प्रेरणा का संदेश दिया। उन्होंने अपने आवास कचनार में सैकड़ों बच्चों के बीच पहुंचकर न सिर्फ कॉपी-कलम का वितरण किया, बल्कि उनका मुंह भी मीठा कराया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजकल लोग अपना जन्मदिन होटल, रेस्टोरेंट और पार्टियों में फिजूलखर्ची कर मनाते हैं, जबकि समाज और बच्चों के भविष्य के लिए कुछ अलग करने की आवश्यकता है। इसी सोच के तहत उन्होंने शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया।
अजीत उपाध्याय ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने इस मौके पर एक पेड़ भी लगाया और लोगों से अपील की कि वे भी अपने जन्मदिन को सामाजिक कार्यों के जरिए मनाएं, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जा सके और पर्यावरण भी स्वच्छ बना रहे।