सिसवन: अलग अलग घटनाओं में 3 घायल
बघौना में मारपीट में महिला घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान प्रदीप महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और जांच की जा रही है।
ग्यासपुर मठिया में बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल
ग्यासपुर मठिया गांव में सड़क पर जा रहे एक अधेड़ को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी किशन यादव के पुत्र सुकई यादव के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सीढ़ी से गिरकर महिला जख्मी
सरौत गांव में सीढ़ी से गिर जाने के कारण एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान उस मांझी की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। उन्हें भी इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया।