पूर्व विधायक धूमल सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान
सारण (बिहार): मांझी प्रखंड के भलुआ बुजुर्ग पंचायत भ्रमण के तहत पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लालपुर, सलीम पट्टी, खानपुर दलित बस्ती, कलान बाजार, टेघड़ा दलित बस्ती सहित पंचायत के ग्यारह स्थानों पर जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने राशन, पेंशन और नल-जल योजना की समस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराया। पूर्व विधायक ने तत्काल संबंधित पदाधिकारियों से बात कर कई मामलों का समाधान कराया। मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए सभी नए योग्य मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे राजस्व भूमि अभियान से ग्रामीणों की भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान हो रहा है। सरकार की यह पहल जनता को पारदर्शी और सरल व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जनसंपर्क अभियान में कौशल पाठक, धर्मेंद्र राम, अखिलेश पासवान, जयप्रकाश दुबे, दीपक मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा, शंकर सिंह, बिपिन सिंह, मुरली सोनी, राजेश्वर सिंह, सुदामा तिवारी, सुनील सिंह, मनोज सिंह, शैलेश पासवान, गोबिंद पाठक, रितेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।