सिसवन प्रखंड के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, कई घायल!
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन प्रखंड अंतर्गत चैनपुर और सिसवन थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं सामने आईं, जिनमें कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। यह जानकारी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दी गई।
चैनपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में हुए विवाद में गौरी शंकर सिंह की पत्नी पुष्पा देवी घायल हुईं, वहीं रामगढ़ गांव में शेषनाथ उपाध्याय के पुत्र पीयूष कुमार उपाध्याय को चोटें आईं।
इसी थाना क्षेत्र के नगई गांव में आपसी विवाद में बुझु महतो के पुत्र उमाशंकर महतो और बच्चा महतो घायल हुए। दूसरी ओर सिसवन थाना क्षेत्र के बखरी गांव में मारपीट की घटना में संत कुमार शर्मा की पत्नी संध्या देवी को चोटें आईं।
इसके अतिरिक्त माधोपुर ट्रेनवां गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में हरदेव तिवारी के पुत्र मृत्युंजय तिवारी, उनके पुत्र शनि प्रकाश तिवारी, आशीष कुमार तिवारी तथा श्रीकृष्णा तिवारी के पुत्र विजय शंकर तिवारी घायल हो गए।
सभी घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि सभी की स्थिति फिलहाल सामान्य है।