उत्कृष्ट कार्य के लिए सारण जिले के 17 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को किया गया सम्मानित!
सारण (बिहार): विधि-व्यवस्था संधारण, जघन्य कांडों के त्वरित उद्भेदन तथा अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलाने जैसे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सारण जिले के 17 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2024 के अवसर पर उत्कृष्ठ परेड में प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को भी बीएमएफ महानिदेशक द्वारा प्रदान किया गया। डीएसपी साइबर को डीजी डिस्क तथा प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष को उनके बेहतर नेतृत्व, कार्यदक्षता और अपराध नियंत्रण हेतु यह सम्मान मिला। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) श्री अमित को भी राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु डीजी डिस्क से नवाजा गया।
सम्मानित अधिकारियों-कर्मियों में शामिल हैं:
1. श्री राज कुमार – पु.उ.सह-अनुजंत्रित पुलिस पदाधिकारी, सत्र-2
2. श्री अमित – पु.उ.सह-लायजनिंग, साइबर थाना, सारण
3. पु0अ0नि0 राकेश कुमार सिंह – पुलिस निरीक्षक, एकमा
4. पु0अ0नि0 रंजन कुमार सिंह – पुलिस निरीक्षक, मकेर
5. पु0अ0नि0 राजीव रंजन – पुलिस निरीक्षक, मांझी
6. पु0अ0नि0 नवल कुमार – थाना प्रभारी, मकेर
7. पु0अ0नि0 प्रमोद कुमार – थाना प्रभारी, इसुआपुर
8. पु0अ0नि0 रविन्द्र कुमार – थाना प्रभारी, रिविलगंज
9. पु0अ0नि0 नंद कुमार – दरियापुर थाना
10. पु0अ0नि0 दीपक कु0 सिंह – अपराध शाखा
11. पु0अ0नि0 सुनील कुमार – जिला आपूर्ति इकाई, सारण
12. पु0अ0नि0 रंजीत कुमार सिंह – सोनपुर थाना
13. स0अ0नि0 विनय कुमार – सोनपुर थाना
14. सि0 / 75 ब्रजेश कुमार – जिला आपूर्ति इकाई, सारण
15. सि0 / 275 ब्रजेश कुमार – जिला आपूर्ति इकाई, सारण
16. सि0 / 1056 उदय कु0 ठाकुर – अंगरक्षक, SDPO मकेर
17. सि0 / 931 रंजीता कुमारी – अंगरक्षक, ADJ 17वीं, सारण
सम्मान समारोह में वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे और सभी चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। समारोह का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देना और पुलिस बल का मनोबल बढ़ाना था।