माँझी और भेल्दी थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक फेरबदल!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासनिक सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सारण पुलिस प्रशासन ने माँझी एवं भेल्दी थाना में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की है। दोनों थानों में थानाध्यक्ष का पद रिक्त था, जिसे देखते हुए यह पदस्थापन किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पु0अ0नि0 अविनाश कुमार झा (2018 बैच), जो वर्तमान में यातायात थाना, सारण में पदस्थापित थे, को माँझी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पु0अ0नि0 अखिलेश कुमार (2018 बैच), जो मकेर थाना में कार्यरत थे, को भेल्दी थाना, सारण का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रशासन को उम्मीद है कि नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति से इन दोनों थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनहित से जुड़े मामलों में और अधिक तेजी और पारदर्शिता आएगी।