बीईओ एवं एकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
रोहतास (बिहार): रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कांत शर्मा और एकाउंटेंट सुभाष कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई आदर्श मध्य विद्यालय, गोटपा के एक शिक्षक की शिकायत पर की गई थी।
शिकायतकर्ता शिक्षक से आरोपियों द्वारा एरियर भुगतान और सर्विस बुक अपडेट के एवज में ₹14,600 की रिश्वत की मांग की गई थी। निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए निगरानी थाना, पटना ले जाया गया है।
इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।