सिसवन थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल, सभी का इलाज रेफरल अस्पताल में!
![]() |
/// जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर हुई अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
स्थानीय सिसवन पुरब पट्टी में आपसी विवाद में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सुकठ राम की पत्नी कलावती देवी, पुत्र अमरनाथ राम, अमरनाथ की पत्नी लक्ष्मी देवी के अलावा शंकर राम के पुत्र प्रशांत कुमार राम एवं नवीन कुमार राम शामिल हैं।
वहीं, सरौत गांव में बाइक की टक्कर से गौतम प्रसाद की पत्नी राजकुमारी देवी घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, बघौना गांव में सांप के काटने से राजकुमार पंडित नामक अधेड़ व्यक्ति अचेत हो गए। वे रिखदेव पंडित के पुत्र बताए जाते हैं। उन्हें भी इलाज के लिए सिसवन अस्पताल लाया गया।
इसी तरह मांझी-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर कचनार गांव निवासी पवन कुमार शर्मा घायल हो गए। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।