सिसवन में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिसवन (सिवान), 27 मई।
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को सिसवन प्रखंड के बखरी स्थित एक मठ परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव ने की। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता देवेंद्र तिवारी ने पार्टी के अद्यतन दिशा-निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। जनता का विश्वास पार्टी पर बढ़ा है, लेकिन चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रियता और समर्पण के साथ जुटना होगा।
बैठक में अशोक माँझी, रमेश तिवारी, शंकर गिरि, गौतम भारती, अमित भारती, बिनोद चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठनात्मक मजबूती और विजय संकल्प के साथ हुआ।