समारोह पूर्वक मनाया गया भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस रविवार को दाउदपुर में युवा भाजपा नेता हरिमोहन सिंह गुड्डू के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाया गया। शुभारंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर हरिमोहन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से हीं भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में किया गया था। जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ हीं भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रही है। भाजपा गठबंधन के कार्यकाल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने देशहित में कुछ कड़े फैसले भी लिए हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जन- जन तक पहुंच रहा है।
वहीं मांझी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की कार्यकर्ताओं से अपील की। मौके पर टिंकू पांडेय, फूलना महतो, टीमल महतो, कमलेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।