राजस्व कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, कई काम बाधित!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार):सिसवन प्रखंड में राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण गुरुवार को भी जाति, आवासीय और जमीन म्यूटेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित रहे। इधर राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के चलते जिले में राजस्व से संबंधित कार्य ठप हो गया है।जाति, आवासीय,आय,इ डब्लू एस, दाखिल खारिज, भूमि सीमांकन, ऑनलाइन सुधार जैसे विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं।दुरदराज से आय, जाती, निवास, म्यूटेशन, परिमार्जन कराने के लिए आनेवाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।क्योंकि इन प्रमाणपत्रों एवं अन्य कार्यों के लिए राजस्व कर्मचारी का रिपोर्ट जरूरी होता है।
वहीं रघुनाथपुर जाती आवास जैसे कई कार्य हो रहे हैं बाधित। राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद से प्रखंड क्षेत्र के लोगों को जाती आवास सहित कई कार्यो को करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले कि गुरुवार को दिन 11:00 बजे के करीब प्रखंड के इन कार्यों को लेकर लोगों द्वारा चक्कर लगाते देखा गया।