मारपीट की घटना में दो घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। वृद्ध व्यक्ति स्थानीय निवासी रामजीत यादव का 80 बर्षीय पुत्र लाल जी यादव है। घायल व्यक्ति का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को जानकारी दी।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही घुरघाट गांव में आपसी पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी नसरुद्दीन की पत्नी शाहजहां खातून है। घायल महिला का इलाज सिसवन अस्पताल में कराया गया। यह संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को जानकारी दी।