उप विकास आयुक्त ने किया बाईपास निर्माण परियोजना का निरीक्षण!
सारण (बिहार): सारण के उप विकास आयुक्त यतेन्द्र कुमार पाल द्वारा शनिवार को रिविलगंज विशुनपुरा बाईपास निर्माण परियोजना के क्रियान्वयन हेतु भौतिक स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी रिविलगंज एवं छपरा सदर को दो दिनों के अंदर खेसरा पंजी तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को ड्रोन के माध्यम से Pillaring हेतु स्थल चिन्हित करने हेतु निदेशित किया गया। निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सारण, छपरा उपस्थित थे।