पुलिस को फर्जी कागजात सौंप कर छुड़ा ले गया था ट्रक! अब हुआ गिरफ्तार!
सारण (बिहार): डोरीगंज थानान्तर्गत पुलिस को गुमराह करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार!
इस संबंध में बताया जाता है कि 4 फरवरी दिन मंगलवार को सोनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर दियारा पूर्वी टोला निवासी प्रभु नाथ राय के पुत्र विजेन्द्र राय द्वारा माननीय न्यायालय के माध्यम से वाहन मुक्ति आदेश, खनन शुल्क एवं अन्य कागजात के देकर थाना से एक ट्रक छुड़वा लिया गया। तत्पश्चात बुधवार को अन्य सुत्रों से जानकारी मिली कि माननीय न्यायालय का आदेश एवं अन्य कागजात फर्जी, कुटरचित व जालसाजी है तथा इस आधार पर मुक्त करा लिया गया है। उक्त सूचना पर सभी कागजातों का सत्यापन कराया गया तो सत्यापनोपरांत न्यायालय से वाहन मुक्ति आदेश एवं खनन शुल्क जमा कागजात एवं अन्य कागजात फर्जी पाया गया है। इस संबंध में डोरीगंज थाना कांड सं0-41/25 दिनांक-06.02.25, धारा-318 (4)/336 (2)/338/336 (3)/340(2)/61 (2) बी०एन०एस दर्ज कर इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त उदय कुमार, पिता-जनक राय, साकिन-साहपुर दियारा पूर्वी टोला, थाना-सोनपुर, जिला-सारण बताया जाता है।
इस दौरान टीम में डोरीगंज के थानाध्यक्ष पु०नि० दिलीप कुमार, स०अ०नि० अमित कुमार, स०अ०नि० रामनाथ झा, डोरीगंज थाना एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।