एक शराबी के साथ शराब तस्कर भी गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्यासपुर मठिया गांव निवासी सतेंद्र पड़ित रूप में हुई है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई। वहीं गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सीवान न्ययालय भेज दिया गया।
वहीं सिसवन थाना पुलिस ने ही शराब एक कारोबारी को किया गिरफ्तार किया है। बताते चले कि सिसवन थाना पुलिस द्वारा शराब कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्यासपुर मठिया गाँव निवासी संतोष शाह के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर शराब का कारोबार करने का आरोप है। इस संबंध सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।