हत्या कांड का उद्भेदन कर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार!
सारण (बिहार): परसा थानान्तर्गत हुए हत्या कांड का उद्भेदन कर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि विगत 2 अक्टूबर 23 को परसा थानान्तर्गत गणीनाथ साह, पिता स्व० नायक साह को 02 अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार कर हत्या कर देने की घटना कारित की गयी थी। जिस संबंध में मृतक के परिजन के फर्द ब्यान के आधार पर परसा थाना कांड सं0- 329/23, दिनांक 02.10.23, धारा 302/34 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनिकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त धीरज कुमार साह, पिता दिनेश साह, साकिन श्रीराम पुर, थाना परसा, जिला सारण बताया जाता है। उक्त टीम में परसा थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार के साथ थाना के अन्य कर्मी भी मौजूद थे।