भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्री रुद्र महायज्ञ शुरू!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखण्ड क्षेत्र के डेरा राय के बंगरा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को सात दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्री रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे से यज्ञ आयोजन समिति से जुड़े लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से यज्ञाचार्य अंकित जी महाराज की अगुवाई में हरहर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा नंदा मुड़ा होते हुए जगदीशपुर दाहा नदी घाट पहुंची, जहां यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची।