यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों से हुई 74,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूली!
सारण (बिहार): यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो पर सारण पुलिस की कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर सारण यातायात पुलिस का वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यातायात थाना छपरा द्वारा छपरा शहर को जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्क किए गए वाहनों एवं यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 07 वाहनों को क्रेन (टो मशीन) की मदद से एवं 38 वाहनों से 74,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूला की गयी। इस दौरान सारण पुलिस ने सभी से सहयोग और समर्थन की अपील की है। कृपया ट्रैफिक नियमों का पालन करें, यातायात को सुचारू रखने में पुलिस प्रशासन की मदद करें।