तेज रफ्तार की बाइक ने 5 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, टक्कर से बच्ची घायल!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय कुमार सिंह: मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में तेज रफ्तार की बाइक से टक्कर में 5 वर्षीय बच्ची घायल हो गयी। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान दक्षिण टोला गांव निवासी रामबाबू सहनी की 5 वर्षीय पुत्री रोहिणी कुमारी हैं। घटना के बारे में जानकारी मिली कि अनियंत्रित तेज रफ्तार के बाइक सवार की चपेट में आने से बच्ची घायल हो गयी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।