मवेशी तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले! मवेशी बरामद!
सारण (बिहार): सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसा थानान्तर्गत एक मवेशी को बरामद कर मवेशी तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को परसा थानान्तर्गत ग्राम परसौना में चोरी हुए मवेशी एवं मवेशी तस्कर को ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर थाने को सूचित किया गया। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम परसौना पहुँच कर एक मवेशी बरामद कर एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में परसा थाना कांड सं0-15/25, दिनांक-24.01.25, धारा 317 (2)/ 317(4) /317 (5) भा०न्या०सं० एवं 11 (डी) / (एफ) PREVENTION OF CRUELTY TO ANIMALS ACT दर्ज किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य मवेशी तस्करों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार प्रसाद, पिता- विरबल प्रसाद, साकिन- पोखरपुर, थाना- परसा, जिला- सारण बताया जाता है।
इस दौरान टीम में परसा थाना के थानाध्यक्ष सुनिल कुमार के साथ, प्र०पु०अ०नि० अभिषेक कुमार एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।