सौतेले पुत्र की हत्या करने हेतु मिली थी सुपारी, देशी कट्टा के साथ 3 गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई। भगवानबाजार थानान्तर्गत अपने सौतेले पुत्र की हत्या के प्रयास में संलिप्त पिता सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा किया गया बरामद।
इस संबंध में बताया जाता है कि रविवार को भगवानबाजार थाना को गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड में कुछ अपराधकर्मी द्वारा एक व्यक्ति की हत्या करने की योजना बनायी जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापनोपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड पहुँच कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में मुन्ना कुमार शर्मा, पिता- अखिलेश शर्मा उर्फ सोहर शर्मा, साकिन बासडीह चैनपुर, थाना भेल्दी, जिला- सारण एवं और अखिलेश शर्मा, पिता- शिवंसी शर्मा, साकिन- मूरा, थाना- अमनौर, जिला- सारण को पकड़ा गया। पुछ-ताछ के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि नागेश्वर साह, पिता- स्व० नारायण साह, साकिन- मासुमगंज, थाना- भगवानबाजार, जिला- सारण ने अपने सौतेले पुत्र की हत्या करने हेतु सुपारी दी गयी थी। गिरफ्तार उक्त अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना को अंजाम देने के लिए लाये गये हथियार को बरामद किया गया तथा नागेश्वर साह को अपने सौतेले पुत्र की हत्या की साजीस रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में भगवानबाजार थाना कांड सं0- 42/25, दिनांक-26.01.25 धारा-25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
इस दौरान टीम में भगवान बाजार के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, पु०अ०नि० सुधीर कुमार, पु०अ०नि० शिवनाथ राम, स०अ०नि० चंद्र प्रकाश एवं भगवानबाजार थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।