शराब पीने के आरोप में 3 गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही गुरुवार को सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नगई गांव निवासी भीम भारती ईसापुर गांव निवासी मृत्युंजय राम तथा राजनाथ राम शामिल है। सभी गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्ययालय भेज दिया गया। इस संबंध में चैनपुर थाना पुलिस ने जानकारी दी।