अग्निपीड़ितों के बीच कंबल का वितरण!
सारण (बिहार): पानापुर प्रखंड के भोरहा गांव के अलाव से निकली चिनगारी से अपना आशियाना गंवा चुके अग्निपीड़ितों एवं महादलित बस्ती के असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच स्थानीय प्रशासन द्वारा कंबल का वितरण किया गया।
मौके पर उपस्थित सीओ अभिजीत कुमार ने बताया कि बहुत जल्द अग्निपीड़ितों को आपदा राशि का चेक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बता दे कि अगलगी की घटना में अशोक महतो, शंकर महतो एवं रामप्रवेश महतो का झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया था। वही भोरहा महादलित बस्ती के बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण करते हुए बीडीओ आनंद पांडेय ने कहा कि बढ़ते ठंढ़ के मद्देनजर प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, विपिन साह, अंचलकर्मी श्यामलाल आदि उपस्थित थे।