पीएन कॉलेज में विदाई समारोह का हुआ आयोजन!
सारण (बिहार): छपरा के डॉक्टर पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के प्रांगण में अवकाश प्राप्त शिक्षक हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार सिंह कॉमर्स के शिक्षक प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह एवं पुस्तकालय प्रभारी श्री त्रिलोकी नाथ सिंह का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में महाविद्यालय में कुल देवता डॉक्टर पीएन सिंह की आदमकद् प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। वहीं जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० नागेश्वर प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया तथा मंच संचालन इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर त्रिलोकी नाथ उपाध्याय ने किया।
विदाई समारोह में डॉक्टर मोजम अली प्रोफेसर इरशाद मोहम्मद ने शेरो शायरी के द्वारा विदाई भाषण दी। वहीं डॉ मुकुल सिंह, डॉक्टर संजय कुमार सिंह, प्रोफेसर परमानंद सिंह, प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर सुधीर प्रताप सिंह, बर्सर डॉक्टर विवेकानंद तिवारी, डॉ उदय प्रताप सिंह, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, डॉक्टर उदय कुमार सिंह, डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, प्रोफेसर रश्मि कुमारी, डॉ० बिनेश कुमार सिंह, प्रोफेसर एनके वर्मा, प्रोफेसर हरिब्बलभ मिश्रा, डॉ सरोज बाला गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, राम बिहारी सिंह अजय कुमार ओझा, देवेंद्र कुमार सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, चंद्रभूषण सिंह, अशोक कुमार सिंह ,श्रीमती बिंदु सिंह, मोहन सिंह लालझरी आदि ने डॉ उमेश कुमार सिंह, प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर विदाई किया।
वहीं सभी वक्ताओं द्वारा अश्वपूर्ण आंखों से विदाई भाषण किया सभी अवकाश प्राप्त शिक्षकों को स्वस्थ रहें, मस्त रहें का शुभकामना दी गई। साथ ही डॉक्टर उमेश कुमार सिंह, प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह एवं त्रिलोकी नाथ सिंह द्वारा महाविद्यालय साथियों को आशीर्वाद दिया गया। वहीं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर नागेश्वर प्रसाद सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।