ताजपुर में खुला इंस्पैक्ट डिजिटल लाइब्रेरी, अध्ययन में मिलेगी मदद!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: माँझी प्रखंड के ताजपुर डूमाईगढ़ मुख्य मार्ग पर बने इंपैक्ट डिजिटल लाइब्रेरी का माँझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह, प्रखंड उपप्रमुख मनोज सिंह और पूर्व मुखिया विजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई।
लाइब्रेरी के संचालक कुंदन सिंह ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का शुरुआत हो जाने से आस पास के छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में काफी मदद मिलेगी, इसी को देखकर डिजिटल लाइब्रेरी खोली गई है। वहीं संस्थापक संकेत कुमार सिंह ने कहा कि इस डिजिटल लाइब्रेरी में बच्चों को पढ़ने के लिए कंप्यूटर के साथ शांतिपूर्ण वातावरण की व्यवस्था की गई है, जहां पर बच्चे आराम से अपने मिलने वाले होमवर्क को कर सकेंगे। यहां बच्चों को अत्याधुनिक डिजिटल सुविधा दी जाएगी ताकि इस आधुनिक युग मे पढ़ने वाले बच्चों को किसी भी तरह के परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उक्त मौके पर ताजपुर के मुखिया मनीष कुमार सिंह, निरंजन सिंह, पैक्स अध्यक्ष संत सिंह, अमरेश सिंह, सुनील सिंह, कुंदन सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, रजत दुबे, राजेश सिंह, मुरारी सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।