सिसवन में मनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड चैनपुर बाजार स्थित मंदिर परिसर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की 100 वीं जयंती बुधवार को मनाई गई।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाया। एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक और पुष्प अर्पित किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी मे पूर्वी मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि अटल जी के देश के ऐसे नेता थे जिनके लिए देश प्रथम था, सभी दलों के नेता उनका सम्मान करते थे। उन्हे देश की राजनीति में अजातशत्रु के नाम से जाना जाता है। गोष्ठी मे पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर शंकर भारती, मनोज पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।