भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: दाउदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती मनाई गई। उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि अटल जी एक दूरदर्शी व सर्वमान्य नेता थे। विशाल व्यक्तित्व के धनी अटल जी की छवि ऐसी थी कि कभी उनके ऊपर किसी ने व्यक्तिगत टिपण्णी नही की। उनके कार्य-काल में शुरू की गई बहुत सी लोक कल्याणकारी योजनाओं को हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा देश पहले से सशक्त होने के साथ-साथ तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। अटल जी के सम्मान में भी उनके नाम पर कई योजनाएं संचालित की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व हमेशा अनुकरणीय रहेगा और वे हमेशा आदर्श नेता व महामानव के रूप में याद किये जाएंगे। इस दौरान भाजपा नेता हरिमोहन सिंह गुड्डू के द्वारा नव चयनित मांझी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सिंह को सम्मानित किया गया। मौके पर विवेक कुमार, सुमित कुशवाहा, विक्की सिंह, रजनीश कुमार, गोलू कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।