साहिबगंज में किसान हुए एकजुट, कृषि लोन पर हुए गहन चर्चा!
साहिबगंज (झारखंड): साहिबगंज के रेलवे इंस्टीच्यूट मैदान में रविवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय कोर कमेटी उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर स्थानीय गांवों के जागरुक किसानों की एक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मण गोप एवं अजय कुमार यादव-प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में संचालित हुआ। डा. शैलेश कुमार गिरि ने आंनलाईन माध्यम से जुड़कर उपस्थित किसानों को संबोधित किया। इस दौरान श्री गिरि ने अपने संबोधन से साहिबगंज के किसानों में संगठन विस्तार हेतु एक तीव्र लहर को संचारित कर दिया। उन्होंने किसानों को हर हाल में भाकियू हलधर से जुड़कर अपनी एकता की ताकत से सरकार और प्रशासन से हरेक जायज मांगों को मनवाने की बातें कही है। किसानों के राष्ट्रीय नेता श्री गिरी ने किसान पंचायत में उपस्थित एक एक किसानों से उनकी समस्या को सुना और उन समस्याओं के समाधान हेतु अविलम्ब सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।
डा शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी ने कल किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह की चित्र पर माल्यार्पन कर जयंती मनाने पर भी जोर दिया। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा माफ किए गये कृषि लोन में अभी कुछ राशि माफी की प्रक्रिया में है। इस दौरान बैंको के द्वारा किसानों को नोटिस भेजी जा रही है, जो अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। उस नोटिस को बैंक भेजना बंद करे। अन्यथा यदि उस नोटिस से अवसाद ग्रस्त किसानों के साथ कुछ अनहोनी हुई तो इसकी सारी जबाबदेही बैकों की होगी।