गुमसुदगी
5 दिनों से 9 वर्षीय लड़का गुम, परिजन परेशान!
सारण (बिहार): जिले के माँझी प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर गांव से एक 9 वर्ष बालक गुम हो गया है। इसको लेकर बालक परिजन काफी परेशान है।
इस सम्बन्ध में बालक की मां ने माँझी थाना अध्यक्ष से बरामदी की गुहार लगाई है।
प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी किताबुद्दीन मिया की पत्नी, लड़के की मां जैतून बेगम ने अपने दिए गए आवेदन में बताया है कि उनका 9 वर्षीय लड़का अरसद अली विगत 23 दिसंबर के दोपहर 12:00 बजे से मोहम्मदपुर बाजार में बुढिया माइ के मंदिर के पास से गायब हो गया है। उनलोगों के काफी खोज बिन किए जाने के बाद भी लड़के का पता नहीं चल रहा है। अतः उन्होंने थानाध्यक्ष से बरामदगी के लिए निवेदन किया है।