टॉप-10 में शामिल वांछित कुख्यात अपराधी दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार!
अररिया (बिहार): अररिया जिले के टॉप-10 में शामिल वांछित कुख्यात अपराधी सुरज झा, अपराध की योजना बनाते हुये अन्य 2 अपराधियों के साथ गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि अररिया जिला के टॉप-10 में शामिल वांछित कुख्यात अपराधी 01. सुरज झा पे० शैलेन्द्र झा, साकिन- आदिरामपुर, वार्ड नं0-01, थाना-भरगामा, जिला-अररिया अपने सभी साथियों के साथ किसी घटना को अजाम देने के लिए एकत्रित हुआ हैं। सूचना के आधार पर उक्त अपराधोयों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भरगामा थाना, डी०आई०यू० अररिया के साथ टीम गठित किया गया। टीम द्वारा छापेमारी कर वांछित कुख्यात अपराधकर्मी 01. सुरज झा पे०-शैलेन्द्र झा, साकिन-आदिरामपुर, वार्ड नं0-01, थाना-भरगामा, जिला-अररिया, 02. सुरज कुमार शर्मा पे०-हीरालाल शर्मा, सा०-आदिरामपुर, वार्ड न0-06, थाना भरगामा, जिला-अररिया एवं 03. छोटु कुमार मंडल पे०-श्यामसुंदर मंडल, सा०-मनुल्लाहपट्टी, वार्ड न0-06, थाना-भरगामा, जिला अररिया को 02 देशी कट्टा, 01 पिस्टल एवं 05 जिंदा कारतुस एवं मैगजीन-02 के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
छापेमारी / गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीयों का नाम :-
01. पु०अ०नि० राकेश कुमार, थानाध्यक्ष, भरगामा थाना। 02. पु०अ०नि० दीपक कुमार, अपर थानाध्यक्ष, भरगामा थाना।
03. पु०अ०नि० राजनारायण यादव, भरगामा थाना। 04. पु०अ०नि० रूपा कुमारी, भरगामा थाना।
05. पुलिस अवर निरीक्षक, विवेक प्रसाद, डी०आई०यू० शाखा ।
06. पुलिस अवर निरीक्षक, नागेन्द्र कुमार, डी०आई०यू० शाखा ।
07 स०अ०नि० प्रमोद कुमार सिंह, भरगामा थाना। 08. स०अ०नि० विभाष कुमार, भरगमा थाना।
09. डी०आई०यू० टीम एवं सशस्त्र बल।