जन सुराज प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा का दंग करने वाला रोड शो!
कैमूर (बिहार): आगामी उपचुनाव के मद्देनज़र जन सुराज का प्रचार प्रसार अपने अंतिम चरण में है, और जन सुराज प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा लगातार जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनकी आवाज़ बनने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि यदि जन सुराज को जनसमर्थन प्राप्त होता है, तो क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
सोमवार को सुशील सिंह कुशवाहा ने अपने प्रचार के अंतिम दिन में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य रोड शो किया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता उनके समर्थन में उपस्थित रही। रोड शो के दौरान उन्होंने कई प्रमुख स्थानों का दौरा किया, जिनमें कुशवाहा भवन, सिसौरा; रामगढ़ बाजार; देवहलिया बाज़ार, देवहलिया; नुआंव बाजार, मसौढा; और दुर्गावती मार्केट शामिल थे। इस अवसर पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा भी मौजूद थे, जिन्होंने सुशील सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनता से जन सुराज के पक्ष में वोट देने की अपील की।