बृजनंदन सिंह के एक गोल ने बढ़ा दिया था खेल के मैदान का दायरा!
सारण (बिहार): एक गोल ने फील्ड के आकार को बढ़ा दिया था। आश्चर्य नहीं आते है। जिले के माँझी प्रखंड क्षेत्र के चन्दऊपुर निवासी तथा अपने जमाने के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी बृजनंदन सिंह एक ऐसे फुटबॉलर थे जिनके एक गोल ने खेल के मैदान के दायरे को बढ़ा दिया था।
जानकारी के अनुसार सन 1964 में सिवान जिले के सिसवन में हरे राम ब्रह्मचारी हाई स्कूल में फुटबॉल खेलते समय उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ एक गोल ऐसा दागा था जिसको देखकर सभी हतप्रत थे। उनके गोल से वहां के तत्कालीन प्रधान शिक्षक को खेल के मैदान का दायरा बढ़ाना पड़ा था। आज वही बृजनंदन सिंह आर्मी से रिटायर होकर अपने क्षेत्र मे खेल से रुचि रखने वाले तथा खिलाड़ियों की खोज कर रहे है। इसी क्रम में वे शारीरिक शिक्षक चन्द्रदीप सिंह से मिले तथा खेल को बढ़ावा देकर क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। वही उन्होंने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने ने अपने क्षेत्र में एक भी अच्छा स्टेडियम नहीं होने पर दुख भी व्यक्त किया।