सिवान के विभिन्न क्षेत्रों में छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर लोगों द्वारा उगते हुए सूर्य को किया गया पूजा बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छठ पूजा को लेकर शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे के करीब उगते हुए सूर्य को लोगों द्वारा पूजा अर्चना की गई उगते हुए सूर्य को पूजा करने का साथी छठ व्रत संपन्न हो गया।
छठ पूजा को लेकर सिसवन प्रखंड के विभिन्न घाटों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया। बताते चले कि सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा द्वारा छठ पूजा को लेकर शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे के करीब विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिसवन अंचला अधिकारी तथा सिसवन थाना अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
कचनार गांव में छठ पूजा को लेकर नाटक का हुआ मंचन। सिसवन प्रखंड के कचनार गांव में छठ पूजा को लेकर गुरुवार की रात्रि 11:00 के करीब सामाजिक नाटक का मंचन किया गया। नाटक देखने को लेकर सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हसनपुरा में संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत। बताते चले कि हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ लोगों द्वारा छठ पर्व मनाया गया वहीं शुक्रवार को शुभ 7:00 बजे के करीब उदयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही छठ व्रत संपन्न हो गया।
रघुनाथपुर में उदयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही संपन्न हुआ छठ व्रत बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ छठ व्रत मनाया गया। वहीं शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे के करीब श्रद्धालुओं द्वारा उदयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही छठ संपन्न हो गया।