बीडीओ व सीओ ने किया विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण।
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी सहित थाना अध्यक्ष ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर होने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर विभिन्न घाटों का निरीक्षण सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, सिसवन अंचला अधिकारी पंकज कुमार तथा सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान घाटों पर छठ व्रत करने वाले लोगो को किसी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर विधि व्यवस्था करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ग्यारसपुर,सिसवन,भागर सहित प्रखंड के कई छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि छठ व्रत के दौरान सभी घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की जाएगी।