लगा राजस्व शिविर, मारपीट में महिला घायल, शराबी हुआ गिरफ्तार!
राजस्व शिविर का हुआ घुरघाट में आयोजन।
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड में घुरघाट में जमीन से संबंधित समस्याओं समाधान हेतु हल्का वार सोमवार को 10 बजे से राजस्व कैंप का आयोजन किया गया जो सोमवार को दिन के 2 बजे के करीब तक राजस्व कैंप चला।राजस्व कैंप में आधार सीडिंग, राजस्व लगान वसूली, एल पी सी, दाखिल- खारिज,ई- मापी,अभियान,भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले, भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।
मारपीट के दौरान एक महिला घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर चीरा गांव में हुई मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई।घायल की पहचान शालू कुमारी के रूप में हुआ है। घायल को इलाज के लिए सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को दिन के 1:00 के करीब जानकारी दी गई।
शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपि भिखपुर गांव निवासी क़ादिर अंसारी है। गिरफ्तार आरोपि पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।