जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, 8 घायल, 2 रेफर!
सारण (बिहार) संवाददाता सोहेल अहमद: माँझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहाँ कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच आपस में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के कुल आठ लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के जख्मी दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद चिन्ताजनक हालत में छपरा रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गुर्दाहाँ कला निवासी रामदहीन महतो एवं केदार महतो के बीच पहले से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने लगी। विवाद बढ़ते गया और हाथापाई शुरू हो गई। बाद में देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें दोनों पक्ष के महिला एवं पुरुष कुल आठ लोग जख्मी हो गए। बाद में सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से माँझी सीएचसी में लाया गया। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी गई है। पुलिस दो घायलों को हिरासत में लेकर तहकीकात में जुटी हुई है।