ट्रांसफॉर्मर जला, विद्युत आपूर्ति ठप, लोगों में त्राहिमाम!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी नगर पँचायत के बहोरन सिंह के टोला के लोगों को विद्युत सप्लाई करने वाला ट्रांसफॉर्मर रविवार को जल गया। ट्रांसफॉर्मर के जल जाने से पिछले 24 घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से वहाँ का नल जल योजना के तहत बनी टँकी से पानी की सप्लाई वाधित हो गई है।
गाँव में मौजूद चापाकलों के भी खराब रहने के कारण लोग सरयु नदी की पानी से काम चलाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से शीघ्र ट्रांसफॉर्मर बदलने की माँग की है।