दीपोत्सव पर्व के upalajhu में शिक्षक सम्मानित!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: माँझी नगर पंचायत के रघुनाथ गिरी मठिया स्थित माँ सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव उमेश गिरी ने बुधवार को दीपोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में शिक्षक कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य परमहंस यादव ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि इस बार दीपोत्सव पर ऐसे लोगों का सहयोग करें, जिनके पास दीपक जलाने के पैसे न हो उनके घर पहुँच कर एक दीपक जरूर जलाएं। असली दीपावली वही होगी। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने कहा कि दीपावली की रोशनी घरों और दिलों को भर देती है। यह उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का सही समय है जो हमारे जीवन को रौशन करते हैं। आज का दिन उन सम्मानित शिक्षकों को उपहार स्वरूप कुछ देकर सम्मान करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने शिक्षकों के लिए दिवाली का उपहार देने के संकल्प को एक सार्थक पहल बताया। समारोह को मनोज कुमार सिंह, बिनय कुमार यादव तथा कामेश्वर गिरी आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन प्रभाकर शर्मा ने किया।