द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता में दर्शक रातभर झूमे!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: दुर्गा पूजा के समापन के पश्चात माँझी प्रखंड के चंदउपुर गांव स्थित काली मन्दिर परिसर में बुधवार की रात द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में गायक प्रदुम्न परदेशी तथा रौशन राज के बीच शानदार मुकाबला हुआ। समारोह में मौजूद सैकड़ों श्रोताओं ने संगीत का भरपूर आनंद उठाया। इससे पहले संगीत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा नेता गौरव किशन और डॉ अमित तिवारी ने संयक्त रूप से फीता काट कर किया। संगीत प्रतियोगिता का श्री गणेश गायक प्रदुम्न परदेशी ने गणेश वंदना के साथ शुरू किया। इसके बाद दोनों कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किया। इससे पहले स्थानीय पूजा समिति के कोषाध्यक्ष हंसनाथ सिंह द्वारा सभी आगन्तुकों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष झलक देव सिंह ने अपने सम्बोधन में भोजपुरी संगीत की महत्ता तथा गाँव गंवई भाषा में उसकी प्रासंगिकता की ब्यापक चर्चा की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने दोनों कलाकारों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
मौके पर वीरेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, हरेराम सिंह, अजय सिंह, मुरारी सिंह, हंस नाथ सिंह, बिक्की सिंह, शिवकुमार सिंह, संजय सिंह, पिन्टू सिंह, संजय सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, लोहा सिंह, बिनय सिंह, घनश्याम सिंह, रामाकांत सिंह तथा पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद सिंह समाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सकलदीप सिंह ने किया।