बिजली के करंट से महिला अचेत!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र में बिजली के करंट लगने से एक महिला अचेत हो गई।
इस संबंध में बताया जाता है कि सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में रविवार की सुबह 7 बजे के करीब बिजली करंट लगने से एक महिला अचेत हो गई। महिला स्थानीय निवासी श्रीराम यादव की पत्नी लीलावती देवी है। महिला का सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया क्या। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।